For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
तीन बार मंत्री और सात बार बने विधायक यह नेता लेंगे शपथ  पार्टी को दिया धन्यवाद

तीन बार मंत्री और सात बार बने विधायक यह नेता,लेंगे शपथ, पार्टी को दिया धन्यवाद

11:44 AM Dec 16, 2024 IST | uttranews desk
Advertisement

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार के लिए आज नागपुर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें महायुति के नेता गढ़ आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने के लिए कई नाम का खुलासा किया गया है। इस बार कई नेताओं ने जानकारी दी है कि वह महाराष्ट्र के मंत्री पद के लिए शपथ लेने जा रहे हैं।

Advertisement

इसी बीच गिरीश महाजन भी नागपुर आए हैं।गिरीश महाजन ने बताया कि जब वे नागपुर आ रहे थे तो उन्हें चंद्रशेखर बावनकुले का कॉल भी आया था और उन्होंने इस बारे में उन्हें जानकारी दी थी महायुति की नए मंत्रियों की सूची में गिरीश महाजन का नाम तय है। उन्होंने कहा कि वे आज 4 बजे मंत्री पद के लिए शपथ लेंगे।

Advertisement

राज्य मंत्रिमंडल विस्तार से पहले, भाजपा विधायक गिरीश महाजन ने कहा, “राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने मुझे फोन किया और बताया कि मुझे शाम 4 बजे (महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में) शपथ लेनी है। मैं तीसरी बार मंत्री पद की शपथ लूंगा। मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं।”

Advertisement

उन्होंने कहा कि मैं तीसरी बार मंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहा हूं और वह सातवें बार विधायक भी बनने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पार्टी को बहुत धन्यवाद भी दिया और उन्होंने इसमें युवाओं की भागीदारी को भी सराहा। इसके लिए तीनों पार्टियों ने नए लोगों के साथ पूराने लोगों का अच्छा कॉम्बीनेशन रखा है।

इस बीच भाजपा नेता माधुरी मिसाल भी कैबिनेट विस्तार के लिए नागपुर पहुंची है। राज्य मंत्रिमंडल विस्तार से पहले, भाजपा नेता माधुरी मिसाल ने कहा, “मुझे अभी पता चला कि मेरा नाम भी सूची में है (नवगठित महायुति सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की सूची में)। शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे होगा। हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरा करूंगी।”

Advertisement

उन्होंने कहा कि महायुति की सरकार सभी महिलाओं को प्रमोट कर रही है और इस बार तीन महिलाओं का नाम लिस्ट में है इस बात की पुष्टि खुद भाजपा नेता माधुरी मिसाल ने की।

Advertisement
Tags :