अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

चारधाम यात्रा के लिए आठ भाषाओं में यात्रा ब्रॉशर और कैलेंडर जारी

03:31 PM Mar 29, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement
Advertisement

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के लिए आठ भाषाओं में यात्रा ब्रॉशर और कैलेंडर प्रकाशित किए हैं। समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं, ताकि श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें और उनकी यात्रा सुरक्षित और सुगम हो।

Advertisement

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन और पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के निर्देशानुसार, यह ब्रॉशर हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली, मराठी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में प्रकाशित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां उनकी भाषा में उपलब्ध कराना है, जिससे वे यात्रा की बेहतर योजना बना सकें और किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Advertisement

इन ब्रॉशर में उत्तराखंड के चारधाम—बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके अलावा, पंच बदरी, पंच केदार और बदरीनाथ धाम के अधीनस्थ अन्य मंदिरों के साथ-साथ शीतकालीन यात्रा स्थलों की भी सूचनाएं शामिल की गई हैं। इससे श्रद्धालु न केवल चारधाम यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि वे अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा की योजना भी सुगमता से बना पाएंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Next Article