For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
एक्सीडेंट में दो सगे भाइयों की एक साथ हो गई मौत गांव वाले बोले बेचारे अमर सिंह के दो ही बेटे थे  दोनों चले गए

एक्सीडेंट में दो सगे भाइयों की एक साथ हो गई मौत गांव वाले बोले बेचारे अमर सिंह के दो ही बेटे थे, दोनों चले गए

01:24 PM Apr 14, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

खेत से अपने घर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों की पहचान होने पर पुलिस वालों ने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। गांव वाले भी दुखी हो गए और बोले बेचारे अमर सिंह के दो ही बेटै थे, दोनों ही चले गए। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Advertisement


स्योहारा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी महेंद्र सैनी (40) व भूपेंद्र सैनी (32) पुत्रगण अमर सिंह धामपुर रोड स्थित ग्राम झिल्ला में अपने खेत से गांव बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

Advertisement

जैसे दोनों भाई लक्ष्य कॉलेज के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement


सूचना पर पुलिस दोनों को सीएचसी अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस में बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से उनकी पहचान की और परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement


परिजनों का कहना है कि अमर सिंह के यह दोनों बेटे हैं और उनके केवल दो ही पुत्र थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Tags :
×