For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
ततैयों के हमले से दो मासूमों की गई जान  एक बच्चे के साथ दो महिलाएं घायल

ततैयों के हमले से दो मासूमों की गई जान, एक बच्चे के साथ दो महिलाएं घायल

03:29 PM Nov 04, 2024 IST | editor1
Advertisement

पिथौरागढ़: भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी में ततैयों के झुंड ने एक परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत दो महिलाएं घायल हो गई है। जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ और लोग खौफजदा हैं। घटना भारत नेपाल सीमा से लगे बैतड़ी जिले की है।

Advertisement

Advertisement

जानकारी के अनुसार जिले के नजदीकी बजांग थलारा गांव पालिका डोर गांव में ततैयों के हमले में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत दो महिलाएं हमले में घायल हो गई, सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

Advertisement

थलारा गांव पालिका वार्ड अध्यक्ष रवींद्र खाती ने बताया कि रविवार को परिवार के सदस्य जंगल में घास काटने के बाद उसे बारिश से बचा रहे थे। इस दौरान घास ततैयों के छत्ते से टकरा गई। इस दौरान ततैयों ने हमला कर दिया। इस दौरान ततैयों के हमले से लोगों ने बचने की कोशिश भी की और इधर-उधर भागने लगे।

Advertisement

ततैयों के हमले में तीन वर्षीय मासूम सुरबीर खाती और पांच वर्षीय सिया खाती की मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि ततैयों के हमले में 7 वर्षीय सुमी खाती, उसकी मां डम्मरा खाती और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गांव में मातम पसरा है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है .ततैयों की हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

Advertisement