For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 00 बजे होंगे घोषित  जाने कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11:00 बजे होंगे घोषित, जाने कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

01:28 PM Apr 18, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

उत्तराखंड में लाखों छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन में आधिकारिक तौर पर या घोषणा की है कि कक्षा दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11:00 बजे जारी करे जाएंगे।

Advertisement


परिणाम देखने की प्रक्रिया

Advertisement


बोर्ड ने बताया है कि परिणाम की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद, छात्र अपनी मार्कशीट को उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी। सही जानकारी दर्ज करने पर स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट करना भी सरल होगा।

Advertisement


परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या

Advertisement


इस वर्ष परीक्षा में कुल 223403 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमें से 113660 छात्र दसवीं कक्षा के और 109713 छात्र 12वीं कक्षा के हैं। पिछले वर्ष 2024 में उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम काफी अच्छे रहे थे
जहां 10वीं में 89.14% और 12वीं में 82.63% छात्र सफल हुए थे।


महत्वपूर्ण वेबसाइटें


ubse.uk.gov.in
uaresults.nic.in
परिणाम की घोषणा का समय


यूके बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मुकुल कुमार सती ने जानकारी साझा की है।

Advertisement
Tags :