For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
uttarakhand board result  दसवीं के नतीजों में विवेकानंद विद्या मंदिर रानीखेत के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश मेरिट में बनाया स्थान

Uttarakhand board result: दसवीं के नतीजों में विवेकानंद विद्या मंदिर रानीखेत के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश मेरिट में बनाया स्थान

11:36 AM Apr 20, 2025 IST | editor1
Advertisement

Advertisement

रानीखेत- यूके बोर्ड हाई स्कूल के नतीजो में विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र विजय फर्त्याल ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 10वॉ, धीरज बिष्ट ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ18 वां तथा अंशिका बिष्ट ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ 23 वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया हैं। विद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम आने व विद्यार्थीयों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय में खुशी का माहौल हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य रमेश बिष्ट के नेतृत्व में विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी गई।
विद्यालय के होनहार छात्र विजय ने हिंदी में 97, संस्कृत में 98, गणित में 97 साइंस में 99, सोसियल साइंस में 95 अंको सहित कुल 486 अंक प्राप्त कियें। वही उसने अंग्रेजी में 74 में अंक प्राप्त किये हैं।
धीरज ने हिंदी में 97, संस्कृत में 94, गणित में 96, साइंस में 94 एवं एसएसटी में 97 अंको सहित कुल 478 अंक प्राप्त कियें। वही उसने अंग्रेजी में 94 में अंक प्राप्त किये हैं। अंशिका ने हिंदी में 95, संस्कृत में 90, गणित में 96, साइंस में 96 एवं एसएसटी में 96 अंको सहित कुल 473 अंक प्राप्त कियें। वही उसने अंग्रेजी में 79 अंक प्राप्त किये हैं। प्रधानाचार्य रमेश बिष्ट ने बताया पंजिकृत 44 विद्यार्थीयो में 43 प्रथम एवं एक छात्र द्वितीय श्रेणी के साथ पास हुआ तथा परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :