For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
uttarakhand board result  जाने 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली अनुष्का के बारे में जानिए उनके संघर्ष की कहानी

Uttarakhand Board Result: जाने 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली अनुष्का के बारे में,जानिए उनके संघर्ष की कहानी

05:57 PM Apr 19, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में देहरादून के अनुष्का राणा ने कक्षा 12 में 98.6% अंक लाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के जमुनिखाल क्षेत्र के भल्डियाना गांव की निवासी अनुष्का वर्तमान में देहरादून के जीईसी बड़ासी स्कूल की छात्रा हैं।

Advertisement
Advertisement


उनके पिता उसी विद्यालय में भौतिकी विज्ञान (फिजिक्स) के प्रवक्ता हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।
उनके परिवार में पढ़ाई का माहौल शुरुआत से ही रहा। अनुष्का के माता-पिता को अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास था कि मेरी बेटी टॉप 10 में जरूर आएगी।


अनुष्का का एक बड़ा भाई भी है जो इस समय आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अनुष्का ने जेईई मेन्स में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में घोषित परिणाम में उन्होंने 99.08 परसेंटाइल हासिल कर अपनी योग्यता का परिचय दिया।

Advertisement

अनुष्का ने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनने का है और वह इसके लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। प्रदेश में उनका यह डबल अचीवमेंट युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। उत्तराखंड की यह होनहार बेटी आज पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर रही है।


उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 12वीं की परीक्षा में जीआईसी बड़ासी की अनुष्का राणा ने 98.6 अंक प्राप्त किया और पूरे प्रदेश और पूरे स्कूल में अपना नाम रोशन किया अनुष्का राणा के पिता बड़ा सी इंटर कॉलेज में फिजिक्स के लेक्चरर के पद पर है जबकि उनकी माता एक ग्रहणी है अनुष्का के पिता रामेंद्र राणा का कहना है कि अनुष्का प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी।

Advertisement


उनकी इस सफलता से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कहा कि अनुष्का मेडिकल के क्षेत्र में जाकर समाज सेवा करना चाहती है। वर्तमान में वो बंजारावाला देहरादून में रह रहे हैं।

Advertisement
Tags :