For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
बेरोजगारों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ एक हफ्ते तक विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

बेरोजगारों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ एक हफ्ते तक विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

04:58 PM Feb 11, 2023 IST | editor1
Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड में बेरोजगारों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी एक हफ्ते तक विरोध प्रदर्शन करेगी। उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। कहा कि प्रदेश सरकार अपने सफेदपोशों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। परीक्षाओं में गड़बड़ियों के बावजूद सीबीआई जांच नहीं कराई जा रही है।

Advertisement jai-shree-college

कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि घोटाले की बात सामने आने के बाद पहले दिन से ही कांग्रेस सिर्फ सीबीआई जांच हाईकोर्ट के किसी सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग कर रही हैं। माहरा ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया। यह आक्रोश भर्ती घोटालों भाजपा के जिम्मेदारों की संल्पितता कारण भी बढ़ी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement