For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तराखंड एनसीसी एडीजी ने किया अल्मोड़ा में बटालियनों का निरीक्षण  कैडेट्स को किया सम्मानित

उत्तराखंड एनसीसी एडीजी ने किया अल्मोड़ा में बटालियनों का निरीक्षण, कैडेट्स को किया सम्मानित

08:47 PM Mar 12, 2025 IST | editor1
Advertisement

अल्मोड़ा। उत्तराखंड एनसीसी निदेशालय के एडीजी मेजर जनरल रोहन आनंद, सेना मेडल ने अल्मोड़ा में 77 उत्तराखंड बटालियन और 24 उत्तराखंड बालिका वाहिनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों वाहिनियों की गतिविधियों की समीक्षा की गई और उनके स्लाइड प्रस्तुत किए गए।

Advertisement jai-shree-college

इस अवसर पर मेजर जनरल आनंद ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए तीन एनसीसी कैडेट्स और पर्वतारोहण में मेडल जीतने वाले एक कैडेट को सम्मानित किया। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सभी एनसीसी कैडेट्स देश के नव निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं और भविष्य में और भी अधिक कैडेट्स नेतृत्व के माध्यम से देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।

Advertisement

इस दौरान नैनीताल ग्रुप के ग्रुप कमांडर कमोडोर बी आर सिंह, 77 वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र शर्मा, 24 बालिका वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल मनोज कांडपाल, 77 वाहिनी के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल नंदा बल्लभ, कैप्टन हेम चंद्र कबड़वाल, लेफ्टिनेंट तरुण जेरा, लेफ्टिनेंट हयात सिंह, सूबेदार मेजर जगदीश सिंह मेहता, प्रशासनिक अधिकारी हरीश चंद्र भट्ट, सूबेदार मेजर देवेंद्र सिंह, हयात कुंजवाल सहित दोनों वाहिनियों के जेसीओ, एनसीसी अधिकारी और सिविल स्टाफ भी मौजूद रहे।

Advertisement

मेजर जनरल रोहन आनंद के इस दौरे से एनसीसी कैडेट्स का मनोबल और उत्साह बढ़ा है। उन्होंने देश के युवाओं को नेतृत्व कौशल विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

Advertisement
Tags :