For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
uttarakhand news  तेज हवाओं के चलते यमुनोत्री हेली सेवा के संचालन में हो रही परेशानी  डीजीसीए से चल ही वार्ता

Uttarakhand News: तेज हवाओं के चलते यमुनोत्री हेली सेवा के संचालन में हो रही परेशानी, डीजीसीए से चल ही वार्ता

12:29 PM Apr 22, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

यमुनोत्री धाम में तेज हवाओं के चलने से हेली सेवाएं काफी प्रभावित हो रही हैं। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन की टीम ने यहां बने हेलीपैड से आपातकालीन संचालक को तो अनुमति दे दी है लेकिन यात्री संचालन के लिए कुछ शर्ते लगाने की बात कही जा रही है।

Advertisement
Advertisement


ऐसे में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग अगले सप्ताह फिर से डीजीसीए से बात करके यहां दौरा कर रही है ताकि यात्रियों के लिए हेली सेवा संचालन पर निर्णय लिए जा सके।

प्रदेश में चार धाम की यात्रा अभी केदारनाथ धाम व हेमकुंड के लिए हेली सेवा संचालन किया जा रहा है।

Advertisement


इसके लिए हेली सेवाओं की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इन हेली सेवाओं के संचालन पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) नजर रखता है। इस वर्ष यूकाडा ने यमुनोत्री धाम के लिए भी नियमित हेली सेवा संचालन करने की योजना बनाई थी।


यमुनोत्री मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर एक हेलीपैड बनाया गया है। इस क्षेत्र में नियमित हेली सेवाएं नहीं होती हैं। इसलिए यह क्षेत्र नया है। यहां हर्षिल तक वीआईपी दौरे के दौरान हेलीकॉप्टर तो चलते हैं, लेकिन तेज हवाओं के कारण केवल एक घंटे की अवधि के लिए यह संचालन किया जाता है।

Advertisement


इन परिस्थितियों को देखते हुए यमुनोत्री से हेली सेवा शुरू करने की अनुमति के लिए डीजीसीए से पत्राचार किया गया। डीजीसीए की टीम ने हाल ही में इसका निरीक्षण किया।


अधिकारिक सूत्रों की मानें तो डीजीसीए ने यहां तेज हवाओं का हवाला देते हुए नियत समय में केवल दो यात्रियों के साथ ही हेली सेवा संचालन की संभावना बताई है। यद्यपि, जिस दौरान डीजीसीए की टीम का दौरा हुआ था, उस समय मौसम भी खराब था।


ऐसे में अब नागरिक उड्डयन विभाग फिर से डीजीसीए की टीम का दौरा कराने की तैयारी में है, ताकि साफ मौसम में हेली सेवाओं की संभावना देखी जा सके। सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे का कहना है कि अभी इस संबंध में डीजीसीए से बात की जा रही है।

Advertisement
Tags :