For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
uttarakhand news  रिटायर्ड फौजी की गंदी हुई नियत  सिर पर सवार हुई हैवानियत  अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म   गिरफ्तार

Uttarakhand News: रिटायर्ड फौजी की गंदी हुई नियत, सिर पर सवार हुई हैवानियत, अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म ; गिरफ्तार

09:40 AM Apr 28, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह पिछले 4 साल से बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। डर के कारण बेटी ने कभी शिकायत नहीं कि इस मामले में रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पुलिस को दी गई शिकायत में एक महिला का कहना है कि उसकी बेटी जब से नाबालिग थी तब से पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

Advertisement


महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। ऐसे में डर के कारण किसी को यह बात नहीं बताई। अब आखिरी में परेशान होकर बेटी ने आप बीती सुनाई है।

Advertisement

थाना अध्यक्ष रायपुर प्रदीप नेगी का कहना है कि पीड़ित की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement


देहरादून शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 2020 से आरोपित उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार युवती ने तहरीर दी कि समीर अब्बास नाम का युवक उनका ड्राइवर था। 26 दिसंबर 2020 को युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया।


आरोप लगाया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी ने कई बार ब्लैकमेल करके उसके साथ संबंध बना इस दौरान
जमीर अब्बास, आदिल अब्बास, उबैद अब्बास, बेबी अब्बास, वसीम ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में दीपा शुक्ला ने आरोपियों का साथ दिया।

शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
Tags :