mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक

07:34 PM Dec 26, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए उत्तराखंड की “साहसिक खेल” पर आधारित झांकी का चयन किया गया है। यह झांकी 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित होगी। इस झांकी के माध्यम से उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement bjp-ad 25


जानकारी देते हुए, महानिदेशक सूचना, बंशीधर तिवारी ने बताया कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने अक्टूबर 2024 में राज्य द्वारा प्रस्तुत 34 प्रस्तावों में से उत्तराखंड की झांकी को अंतिम रूप से चयनित किया गया है।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp


इस झांकी में उत्तराखंड के साहसिक खेलों, रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बन्जी जम्पिंग, हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग को प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी के अग्र भाग में उत्तराखंडी परिधान में एक महिला को ऐपण आर्ट बनाते हुए दिखाया गया है, जो राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करता है।

Advertisement


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “यह हमारे राज्य के लिए गर्व का विषय है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का चयन हुआ है। इस झांकी के माध्यम से हम उत्तराखंड को पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए और मजबूती से कदम बढ़ाएँगे।”

Advertisement


उम्मीद जताई जा रही है कि गणतंत्र दिवस परेड 2025 में उत्तराखंड की यह झांकी राज्य के साहसिक खेलों को दुनिया भर में एक नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी। 2003 से 2023 तक उत्तराखंड राज्य द्वारा कर्तव्य पथ पर विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया गया है, जिसमें कई बार उसे पुरस्कार भी मिले हैं।

वर्ष 2003 से 2023 तक उत्तराखंड की कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित झांकियाँ:

  1. वर्ष 2003 - फूलदेई
  2. वर्ष 2005 - नंदा राजजात
  3. वर्ष 2006 - फूलों की घाटी
  4. वर्ष 2007 - कार्बेट नेशनल पार्क
  5. वर्ष 2009 - साहसिक पर्यटन
  6. वर्ष 2010 - कुम्भ मेला हरिद्वार
  7. वर्ष 2014 - जड़ी बूटी
  8. वर्ष 2015 - केदारनाथ
  9. वर्ष 2016 - रम्माण
  10. वर्ष 2018 - ग्रामीण पर्यटन
  11. वर्ष 2019 - अनाशक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास एवं अनाशक्ति)
  12. वर्ष 2021 - केदारखण्ड (तृतीय स्थान प्राप्त)
  13. वर्ष 2022 - प्रगति की ओर बढ़ता उत्तराखं
  14. वर्ष 2023 - मानसखण्ड (प्रथम स्थान प्राप्त)

Advertisement
Tags :
×