अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी को तीसरा स्थान

11:28 AM Jan 30, 2025 IST | editor1
featuredImage featuredImage
Advertisement

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकली उत्तराखंड की झांकी ने देशभर का ध्यान आकर्षित किया। इस वर्ष उत्तराखंड की झांकी को देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। झांकी का मुख्य आकर्षण राज्य की पारंपरिक ऐपण कला और साहसिक खेलों को प्रदर्शित करना रहा।

Advertisement

Advertisement

झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को दर्शाया गया, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में एक महिला को ऐपण बनाते हुए दिखाया गया था। यह कला उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक मानी जाती है, जिसे पूजा स्थलों, घरों के प्रवेश द्वारों और दीवारों पर उकेरा जाता है।

Advertisement

Advertisement

झांकी के ट्रेलर भाग में उत्तराखंड में मौजूद साहसिक खेलों और पर्यटन स्थलों को प्रस्तुत किया गया। इसमें हिल साइक्लिंग, ट्रेकिंग, स्नो स्कीइंग, योगा, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों को दर्शाया गया, जिससे राज्य की रोमांचक खेल संस्कृति को उजागर किया गया।

उत्तराखंड की इस झांकी को दर्शकों और निर्णायकों से काफी सराहना मिली, जिससे यह पूरे देश में तीसरे स्थान पर रही।

Advertisement
Advertisement