Viral Video: उत्तर प्रदेश आजमगढ़ में खेली गई खून की होली, दौड़ा-दौड़ा कर मारी गई गोली, वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर काफी हिंसात्मक वारदात हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद मारपीट शुरू हुई और आगे चलकर यह मारपीट गोलाबारी में बदल गई।
घटना में दो लोगों को गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय गुड्डू सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने घर पर सेफ्टी टैंक का निर्माण कार्य करवा रहे थे। मजदूरों के काम पर पहुंचते पड़ोस में रहने वाले अभिषेक सिंह और बृजमोहन सिंह ने उसे जमीन को विवादित बताते हुए यह निर्माण कार्य रुकवा दिया।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हुआ और कुछ देर बाद दोनों में मारपीट होने लगी।
मारपीट के दौरान गुड्डू सिंह के परिवार को पीटते हुए देखकर 22 वर्षीय बेटा आनंद सिंह गुस्से में आ गया और घर से अपनी लाइसेंसी पिस्तौल लेकर मौके पर आ गया।
बताया जा रहा है की पिस्तौल लेकर आते ही आनंद ने अभिषेक सिंह और बृजमोहन सिंह पर फायरिंग कर दी दोनों को गोली लगते हुए जमीन पर गिर गए। अभिषेक को पेट में और बृजमोहन को कमर में गोली लगी घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं फायरिंग करने वाला आनंद सिंह मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घायल पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर आनंद सिंह, रणविजय सिंह और नन्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक (सिटी) शैलेंद्र लाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है और गांव में लगातार दबिश दी जा रही है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।