mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज  बारिश की संभावना

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना

05:13 PM Jan 08, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बीते दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिन में भी लोग घरों और दुकानों में अलाव जलाने को मजबूर हैं।

Advertisement bjp-ad 25

वहीं कोहरे के चलते दृश्यता कम हो गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। दुपहिया चारपहिया वाहनों को चलाने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp


लोगों का कहना है कि सुबह और शाम की ठंड ने सामान्य दिनचर्या को बाधित कर दिया है। बाजारों में भी ग्राहक कम हैं, और दुकानदार ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Advertisement


उत्तराखंड में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 11 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 11 जनवरी से ठंड में इजाफा होगा।


12 जनवरी को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम स्थिर रहेगा, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। 12 जनवरी के बाद मौसम साफ होने की संभावना है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहेगा।

Advertisement
Tags :
×