mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
weather update today  जानिए उत्तराखंड में मौसम का अपडेट  इन जिलों में फिर होगी बारिश  फिर करवट लेगा मौसम

Weather Update Today: जानिए उत्तराखंड में मौसम का अपडेट, इन जिलों में फिर होगी बारिश, फिर करवट लेगा मौसम

12:29 PM Nov 05, 2024 IST | editor1
Advertisement

देश में मानसून अब जा चुका है जिसके बाद अब ठंड दस्तक दे रही है। कई राज्यों में ठंड की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है।

Advertisement

Advertisement

मानसून के बाद उत्तराखंड लगातार शुष्क मौसम की बेरुखी झेल रहा है। मौसम विभाग ने यहां कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी बड़ी गिरावट की उम्मीद दिखाई दे रही है।

Advertisement

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक आज 5 नवंबर को पहाड़ के 6 जिलों में बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चंपावत, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

आपको बता दें कि नवंबर शुरू होते ही कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। गुलाबी ठंड की दस्तक के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि आमतौर पर गुलाबी ठंड की दस्तक दीपावली के बाद से मानी जाती है, लेकिन अबकी बार दीपावली होते ही गुलाबी ठंड ने प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है।

Advertisement
×