For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
पति ने कहा तो तोड़ लिए रिश्ते…  नौकरी भी छोड़ी…  फिर भी पीछा नहीं छोड़ा  सड़क पर ही उतार दिया गुस्सा

पति ने कहा तो तोड़ लिए रिश्ते…, नौकरी भी छोड़ी…, फिर भी पीछा नहीं छोड़ा, सड़क पर ही उतार दिया गुस्सा

06:23 PM May 24, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement
Advertisement

मेरठ के कंकरखेड़ा में हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी पुरानी जान पहचान की महिला को बीच सड़क पर बुरी तरह पीट दिया। वजह सिर्फ इतनी थी कि महिला अब उससे बात नहीं कर रही थी। ये पूरी घटना नेशनल हाईवे सैंतावन पर हुई। लोगों की नजर पड़ी तो अफरातफरी मच गई। भीड़ जुट गई। लेकिन युवक वहां से भाग निकला।

Advertisement

बताया जा रहा है कि महिला सैनिक विहार कॉलोनी में रहती है। पहले एक फैक्टरी में काम करती थी। वहीं उसकी जान पहचान रविंद्र नाम के युवक से हुई जो कक्केपुर गांव का रहने वाला है। दोस्ती कब गहराई में बदल गई दोनों को ही नहीं पता चला। लेकिन कुछ वक्त बाद महिला के पति को शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी से बातचीत करती है। जब रविंद्र का नाम सामने आया तो उसने पत्नी को उससे सारे रिश्ते खत्म करने को कहा।

Advertisement

महिला ने पति की बात मानते हुए न सिर्फ रविंद्र से दूरी बना ली बल्कि जिस फैक्टरी में काम करती थी वो भी छोड़ दी। फिलहाल वो हाईवे किनारे एक रेस्टोरेंट में काम कर रही थी।

दो दिन पहले जब वो ड्यूटी से घर लौट रही थी तो रास्ते में रविंद्र ने रोक लिया। पहले बहस की फिर बदसलूकी शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो उसने सरेराह मारपीट शुरू कर दी। महिला की चीख पुकार सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे लेकिन इससे पहले की कोई कुछ कर पाता आरोपी भाग गया।

Advertisement

महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और पुलिस टीम लगातार उसे पकड़ने में लगी हुई है।

Advertisement