For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
बालकनी की रेलिंग से लटकी महिला  पति ने नहीं छोड़ा हाथ – उत्तराखंड से वायरल वीडियो ने उड़ा दिए होश

बालकनी की रेलिंग से लटकी महिला, पति ने नहीं छोड़ा हाथ – उत्तराखंड से वायरल वीडियो ने उड़ा दिए होश

05:36 PM Jun 08, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement

उत्तराखंड से सामने आया एक खौफनाक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इंटरनेट पर रोज़ कुछ न कुछ चौंकाने वाले दृश्य देखने को मिलते हैं लेकिन इस बार जो नजारा दिखा वो रूह कंपा देने वाला है।

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बालकनी की रेलिंग से नीचे लटकी हुई है और उसका पति उसे पकड़कर लटका रहा है। दावा किया जा रहा है कि महिला को जानबूझकर रेलिंग से उसी के पति ने लटकाया है। ये सब देखकर लोग हैरान रह गए। आसपास मौजूद लोग जोर जोर से पति को रोकने की कोशिश करते हैं। सब चिल्ला रहे हैं। गुहार लगा रहे हैं कि महिला को ऊपर खींच लो लेकिन पति पर किसी की बात का कोई असर नहीं होता।

Advertisement

https://x.com/gharkekalesh/status/1931210639034265875?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1931210639034265875%7Ctwgr%5E86623f0a2cc69ab9171d3a000dd260f1932288f3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.test.in%2F

Advertisement

वीडियो मात्र 31 सेकंड का है लेकिन उसमें जो कुछ भी नजर आता है वो झकझोर देने वाला है। ये पूरी घटना वैवाहिक रिश्तों में फैली हिंसा और मनोवैज्ञानिक तनाव की एक भयानक तस्वीर पेश करती है। बताया जा रहा है कि अंत में महिला को किसी तरह से बचा लिया गया। मगर ये सवाल जरूर खड़ा होता है कि किसी को इस कदर लटकाने की नौबत आखिर आती कैसे है।

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर लोग पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर नाराजगी साफ नजर आ रही है।

Advertisement

ये मामला केवल एक परिवार की निजी घटना नहीं है बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी है। घरेलू हिंसा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और मानसिक तनाव का असर अब रिश्तों पर इस तरह दिखने लगा है।

यह खबर केवल वायरल वीडियो पर आधारित है। इंडिया डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement