mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
रुद्रप्रयाग में टावर क्रेन ट्रॉली टूटने से गिरे मजदूर  एक हुई मौत एक गंभीर

रुद्रप्रयाग में टावर क्रेन ट्रॉली टूटने से गिरे मजदूर, एक हुई मौत एक गंभीर

06:28 PM Jan 05, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

रुद्रप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग से बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर कार्य कर रहे दो मजदूर टावर क्रेन ट्रॉली के टूटने से नीचे गिर गए हैं।

Advertisement bjp-ad 25

इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को बेस अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वहीं घटना से मौके पर खलबली मच गई और घायलों को तत्काल रेस्क्यू किया गया। लोगों ने कार्यदायी संस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp


जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा के दौरान जाम से निजात दिलाने और बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने को लेकर 910 मीटर लंबी सुरंग के साथ-साथ 200 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है।

Advertisement

वहीं रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटरमार्ग से बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर दो मजदूर कार्य कर रहे थे, तभी बीती देर रात 9 बजे के आसपास टावर क्रेन ट्रॉली के टूटने के चलते दो मजदूर नीचे जा गिरे जबकि चार मजदूर पुल के ऊपरी गाडर में फंस गए।

Advertisement


हादसे में वसीम (उम्र 40) निवासी सहारनपुर की मौत हो गई, जबकि प्रिंस (उम्र 28) निवासी सहारनपुर गंभीर रूप से घायल है। वहीं घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना के बाद से स्थानीय लोगों में कार्यदायी संस्था के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।


स्थानीय लोगों ने आरोप कार्यदायी संस्था के सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही लोगों का आरोप है कि देर रात तक मजदूरों से कार्य करवाया जा रहा है।

Advertisement
Tags :
×