For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
विश्व पुस्तक दिवस   ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी में हुआ पुस्तक मेले का आयोजन

विश्व पुस्तक दिवस:: ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी में हुआ पुस्तक मेले का आयोजन

05:55 PM Apr 23, 2025 IST | editor1
Advertisement

हवालबाग:: विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी हवालबाग में बाल साहित्य संस्थान / बाल प्रहरी के सौजन्य से एक पुस्तक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रतिष्ठित बाल साहित्यकारों द्वारा रचित पुस्तकों से परिचित कराया।

Advertisement


मेले में बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ बाल पहेलियों, कहानियों, कविताओं और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अवलोकन किया और उन्हें पढ़ा। बच्चों के चेहरे पर पुस्तकों को देखकर और पढ़कर खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।

Advertisement

Advertisement


कार्यक्रम का कुशल संचालन गोविंद कुमार द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पंत ने अपने संबोधन में पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और यह ज्ञान का भंडार होती हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
छात्रा दीप्ति साह द्वारा हस्तलिखित पुस्तक तैयार कर कविता वाचन किया।

Advertisement


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पीयूष धोनी , रजत मेहता, हेम सती , गीता मुस्यूनी , रश्मि पंत, गीता नेगी , माया बिष्ट , ममता जोशी , विमला मेहता और बाल साहित्य संस्थान / बाल प्रहरी के सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों को पुस्तकें चुनने और उनके बारे में जानने में सहायता की।


यह आयोजन बच्चों में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने और उन्हें पुस्तकों के अद्भुत संसार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों ने इस पुस्तक मेले का भरपूर आनंद लिया और नई-नई पुस्तकों के बारे में जानने के लिए उत्साहित दिखे।

Advertisement