For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
विश्व पर्यावरण दिवस  अल्मोड़ा में लिया गया प्लास्टिक मुक्त हरित अल्मोड़ा का संकल्प  पर्यावरण क्षेत्र में कार्य‌ करने वाले सम्मानित  जिले भर में हुआ पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस, अल्मोड़ा में लिया गया प्लास्टिक मुक्त हरित अल्मोड़ा का संकल्प, पर्यावरण क्षेत्र में कार्य‌ करने वाले सम्मानित, जिले भर में हुआ पौधरोपण

09:20 PM Jun 05, 2025 IST | editor1
Advertisement

Advertisement

अल्मोड़ा, विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्मोड़ा में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की साइकिल रैली से हुई शुरुआत हुई, प्लास्टिक मुक्त और हरित अल्मोड़ा का संकल्प भी लिया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा जनपद में विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, नगर निकायों एवं आम नागरिकों की भागीदारी से व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान” के अंतर्गत जन-जागरूकता को केंद्र में रखकर कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई गई।

Advertisement

साइकिल रैली से हुई कार्यक्रमों की शुरुआत

Advertisement

कार्यक्रमों की शुरुआत पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित साइकिल रैली से हुई, जिसे मेयर अजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और "प्रदूषण मुक्त परिवहन", "हरित जीवनशैली" और "प्लास्टिक मुक्त समाज" जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।

क्रॉस कंट्री दौड़ में दिखा युवाओं का उत्साह

Advertisement

इसके पश्चात क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में बालक एवं बालिका सीनियर और जूनियर श्रेणियों में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। चार वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में न केवल खेल भावना बल्कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित करने का प्रयास किया गया।

छात्रों ने रैलियों से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों पर जागरूकता रैलियों का आयोजन किया। बच्चों ने हाथों में स्लोगन वाली तख्तियाँ लेकर ‘प्लास्टिक हटाओ – जीवन बचाओ’, ‘वृक्ष लगाओ – पर्यावरण सजाओ’ जैसे संदेशों के माध्यम से आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। इन रैलियों के अंत में प्रतिभागियों ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की शपथ ली।

वृहत सफाई और वृक्षारोपण अभियान

नगर निगम, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के सहयोग से शहरी क्षेत्रों में वृहत सफाई अभियान चलाया गया। प्रमुख स्थलों पर कचरा निस्तारण एवं सफाई के साथ-साथ शहरी सौंदर्यीकरण हेतु जर्कंडा, टीकोमा एवं बोगेनवेलिया जैसे सजावटी पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जिला मुख्यालय तक विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने ईवीएम वेयरहाउस के क्षेत्र में वृक्षारोपण किया ।

इसके बाद मल्ला महल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक से मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने प्रभावी रूप में पर्यावरणीय संकटों और उनके समाधानों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों अमन संस्था के मुख्य‌ ट्रस्टी रघु तिवारी सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ग्राम से जिला स्तर तक चला जागरूकता अभियान

पर्यावरण दिवस पर ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें प्रभात फेरियां, चित्रकला प्रतियोगिताएं, गोष्ठियाँ, पौधारोपण, और स्वच्छता रैलियाँ सम्मिलित रहीं। विभिन्न विभागों की सहभागिता से चलाए गए इन कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार ,जिला विकास अधिकारी एस. के. पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री, पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान, जनमेजय तिवारी, पार्षद अमित साह 'मोनू' सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इधर गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा के जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केंद्र द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर पी. एम्. श्री गोविन्द बल्लभ राजकीय इंटर कालेज, खूंट में एक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के 270 छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों ने प्रतिभाग किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य अरविन्द बिष्ट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता एवं विशेषताओं पर प्रक्सः डालते हुए बताया कि आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग तथा जलवायु परिवर्तन का विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. इसी प्रभाव को कम करने हेतु विश्व स्तर पर विभिन्न शोध कार्यों को किया जा रहा है।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ईवीएम वेयर हाउस स्यालीधार में वृक्षारोपण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने यहां उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण करने की प्रतिज्ञा लेने का दिन है। हम सभी को चाहिए कि पर्यावरण की रक्षा एवं उसके संवर्धन के लिए हमेशा कार्य करें। साथ ही कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए हमेशा अपना मतदान करें तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने ई वी एम वेयर हाउस का निरीक्षण भी क्या तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यहां उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, तहसीलदार ज्योति धपवाल, स्वीप समन्वयक विनोद राठौर, निर्वाचन विभाग से सीएओ विपिन जोशी, बृजमोहन सिंह बिष्ट समेत अन्य उपस्थित रहे।
इधर भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वाधान मे आज एक पेड़ माँ के नाम पर आज गंगनाथ मंदिर परिसर मे पौधरोपण किया गया
इस दौरान नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा की इस अभियान का मकसद सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना और हरियाली बढ़ाना है। पौधारोपण के बाद उनकी देखभाल और सुरक्षा की भी जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि ये पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए छांव और ऑक्सीजन दें। यह अभियान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कि यह पहल न सिर्फ पर्यावरण की सुरक्षा है, बल्कि मातृत्व का सम्मान भी है। इस अभियान के तहत पूरे भारत में 10 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है,
नगर निगम अल्मोड़े के मेयर अजय वर्मा ने कहा कि व्यापक स्तर पर पौध रोपण का उद्देश्य बच्चों और युवा पीढ़ी को सतत् विकास के प्रति संवेदनशील बनाने और प्रकृति को हरा-भरा बनाने में सक्रिय भागीदार बनाना है. यह अभियान मातृत्व की भावना का सम्मान करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना भी है. पौध रोपण में स्थानीय और क्षेत्रीय प्रजातियों के पौधे लगाने को प्राथमिकता दी जायेगी.
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल का सार प्रतीकात्मक रूप से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाना है. यह सरल कार्य दोहरे उद्देश्य को पूरा करता है. जीवन को पोषित करने और धरती के स्वास्थ्य में योगदान देने के लिए माताओं की भूमिका का सम्मान करना. पेड़ जीवन का आधार हैं और एक मां की तरह वे अगली पीढ़ी के लिए पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं. इस पहल के माध्यम से, लोग अपनी माताओं के लिए आदर स्वरूप एक पेड़ लगाकर एक स्थायी स्मृति प्रतीक बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की तत्काल आवश्यकता को भी पूरा कर सकते हैं.
पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व दर्जा राज्य , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिल्खवाल ने कहा की पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया और पिछले दशक में वन क्षेत्र बढ़ाने में भारत की प्रगति के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि यह अभियान सतत विकास के लिए देश की आवश्यकता के अनुरूप की गई पहल है.


इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि माँ के नाम पर पेड़ लगाना न सिर्फ पर्यावरण की रक्षा है, बल्कि मातृत्व का भी सम्मान है।
देशभर में यह अभियान एक जन आंदोलन बन चुका है, जिसमें हर वर्ग, हर उम्र के लोग अपनी माँ के नाम पर पेड़ लगाकर पर्यावरण और मातृत्व दोनों का सम्मान कर रहे हैं।
इस दौरान नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर महामंत्री देवन्द्र भट्ट,पार्षद अमित साह मोनू, जिलाउपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर उपाध्यक्ष दिनेश मठपाल, आशीष कुमार,हरीश कनवाल, नगर मंत्री आनंद भोज, कार्यालय मंत्री कमल वर्मा,मदन बिष्ट, जगमोहन बिष्ट,मनोज सनवाल, चंदन बहुगुणा,मनोज भंडारी,निशा बिष्ट आदि कई लोग उपस्थित रहे।


इधर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गैराड गोलू देवता मन्दिर के परिसर में ग़ैराड गोलू मन्दिर कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं वन पंचायत के सरपंची द्वारा पौधारोपण करने के साथ साथ सफ़ाई भी की, इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज पर्यावरण को बचाना बेहद जरूरी है तभी हमारा जीवन सुरक्षित है पर्यावरण को दूषित करना हमारे जीवन के लिए खतरा है, इसलिए हम सबका कर्तव्य है पर्यावरण को सुन्दर व साफ रखना है, इस अवसर पर देव सिंह पिलख्वाल, पूरन सिंह देवड़ी, पूर्व प्रधान चन्दन सिंह विष्ट, वीरेंद्र भोज सरपंच दिनेश पिलख्वाल, डुगर सिंह, पूरन सिंह पिलख्वाल, जोगेंदर रौतेला,गुड़ू भोज , आदि उपस्थित थे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद अल्मोड़ा में व्यापक रूप से वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विशेष रूप से हवालबाग मंडल के कोसी क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इसमें क्षेत्रीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों आम जनमानस ने सक्रिय सहभागिता दिखाई।

जनपद के सभी मंडलों में आज पर्यावरण दिवस को विशेष रूप से मनाया गया। हर क्षेत्र में वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रतीकात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, भाजपा कार्यकर्ताओ ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने और इसे संरक्षित करने का संदेश दिया।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने
"एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत हवालबाग कोसी में पेड़ लगाया,
इसके बाद मटेला कोसी पंप हाउस में जलसंस्थान अल्मोड़ा के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया, महेश नयाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए उतने ही आवश्यक हैं जितना शुद्ध वायु और जल।
आज का यह प्रयास न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए लाभकारी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण सौंपने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों से बचने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण की जिम्मेदारी तभी सार्थक होगी जब हम इन पौधों की नियमित देखभाल करेंगे।
भाजपा हवालबाग मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश नयाल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष सुनील बिष्ट ,कुंदन कुमार बिष्ट , गोविंद बिष्ट ,मंडल महामंत्री मनीष बिष्ट,मंडल महामंत्री सुंदर मटियानी, किशन बिष्ट , गौरव कांडपाल, सुनील नेगी दीवान बिष्ट,उपस्थित रहे।

Advertisement
Tags :