वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2024 में भारत को मिला 126वां स्थान
07:10 AM Mar 22, 2024 IST | editor1
Advertisement
दिल्ली। UN की एक वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2024 सूची जारी हो गई है। सूची में भारत को इस बार 126वां स्थान मिला है। इसके साथ ही फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में लगातार 7वीं बार पहला स्थान हासिल किया है और अफगानिस्तान आखिरी पायदान पर रहा है।
बताते चलें कि आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान सूची में 108वें नंबर पर है। जानकारी के अनुसार दुनिया के 143 देशों की खुशहाली मापने के लिए 6 मानकों पर सवाल तैयार किए गए थे। इनमें संबंधित देश की प्रति व्यक्ति GDP, सामाजिक सहयोग, उदारता और भ्रष्टाचार, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ जीवन शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement