For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
देखते ही देखते नदी की धारा के साथ बह गया युवक खोज बीन जारी

देखते ही देखते नदी की धारा के साथ बह गया युवक,खोज-बीन जारी

04:21 PM Apr 27, 2025 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement


खूबसूरत नदियों और पर्यटन स्थलों के लिए जाने वाले उत्तराखण्ड के खूबसूरत पर्यटन स्थल ऋषिकेश में एक दुखद घटना सामने आई है। हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आया एक युवक, गंगा में नहा रहा था और देखते ही देखते वह गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया।यह दुर्घटना लक्ष्मण झूला के पास गौ घाट में घटित हुई।

Advertisement


बताया जा रहा है कि लक्ष्मण झूला के पास गौ घाट में युवक अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहा रहा था, अचानक देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में लहरों के साथ बह गया। इस घटना से इस इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
इधर घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही नदी में बहे युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

Advertisement


SDRF और जल पुलिस की टीम ने रातभर नदी में खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई पता नही चल सका। आज यानि रविवार की सुबह एक बार फिर से युवक की तलाश में अभियान शुरू गया लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नही चल सका। प्रशासन ने गंगा किनारे नहाने पर सख्त हिदायत जारी की है।


गंगा में नहाने पर सख्त हिदायत
गंगा नदी में इस दुखद हादसे के बाद प्रशासन ने गंगा किनारे नहाने और तैराकी करने पर कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है।पुलिस ने गंगा में नहाने पर निगरानी बढ़ा दी है।

Advertisement

Advertisement
Tags :