For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
राष्ट्रीय खेल  पिथौरागढ़ से गुंजी तक होगी मशाल रैली

राष्ट्रीय खेल: पिथौरागढ़ से गुंजी तक होगी मशाल रैली

01:47 PM Dec 27, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान पिथौरागढ़ में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, तैयारियां जोरों पर

Advertisement

पिथौरागढ़। जनपद में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के तहत मशाल रैली पिथौरागढ़ से धारचूला और धारचूला से गुंजी तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान दी गई। बैठक में जनपदस्तरीय अधिकारियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 दिसंबर को राष्ट्रीय खेल सचिवालय की ओर से भेजे गए तीन कैन्टरों के माध्यम से पिथौरागढ़ में 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर निगम कार्यालय के पास से होते हुए निकलेगी।

Advertisement

मशाल रैली का आयोजन:

  • 1 जनवरी, 2025 को सुबह 9 बजे मशाल रैली श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम से देव सिंह मैदान, पिथौरागढ़ तक आयोजित की जाएगी।
  • मशाल रैली पिथौरागढ़ से धारचूला और फिर धारचूला से गुंजी तक जाएगी।
  • खिलाड़ियों की सूची तैयार की जाएगी जो मशाल रैली में भाग लेंगे।

प्रमुख तैयारियां:

Advertisement

  • जनपद के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट लगाए जाएंगे।
  • रैली और कैन्टर कार्यक्रम के हर स्थान पर नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे।
  • सोशल मीडिया के जरिए खेलों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा और समाज के विभिन्न तबकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
  • राष्ट्रीय खेलों के लिए तिरंगा और अन्य गुब्बारे तैयार किए जाएंगे।
  • सुरेन्द्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में मानव श्रृंखला बनाकर ड्रोन से फोटोग्राफी की जाएगी।
  • स्टेडियम के चारों ओर रंगीन झंडे लगाए जाएंगे।
Advertisement
Tags :