For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
accident   अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन  14 लोग गंभीर रूप से घायल

Accident : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, 14 लोग गंभीर रूप से घायल

06:19 PM Aug 27, 2024 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement

उत्तराखंड में एक के बाद एक सड़क हादसे हो रहे है। वही अब चंपावत जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक मैक्स वाहन बिरगुल रोड पर गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

Advertisement

वही इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों ने सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का लोहाघाट अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी लोग भिंगराड़ा मेला देख कर वापस अपने घर चोड़ाख्याली को जा रहे थे, तभी वाहन दुर्घटना हो गया।

Advertisement

चंपावत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बिरगुल रोड पर एक मैक्स वाहन संख्या (UK03TA0043) अनियंत्रित होकर रोड से गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि मैक्स में दो बच्चों समेत 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 की मदद से 14 घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Advertisement

सभी घायल लोग चंपावत जनपद के निवासी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैक्स वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थी। प्रथम दृष्टया में ओवरलोड हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि घटना बीते सायं की है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है, जिनमें से पांच घायलों को गंभीर चोटें आई हैं,जिनका एक्सरे किया जा रहा है। घटना की सूचना पर चंपावत कोतवाल प्रताप सिंह नेगी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

Advertisement