mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा  दन्या में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव  कत्ल की आशंका  बेटा फरार

अल्मोड़ा: दन्या में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, कत्ल की आशंका, बेटा फरार

12:23 PM Dec 08, 2024 IST | editor1
Advertisement

दन्या:: दन्या थाना क्षेत्र के नैनोली गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर पर पड़ा मिला, मानसिक रूप से कमजोर बेटा फरार है।
पुलिस मामले की जांच हत्या की आशंका से कर रही है।
मानसिक रूप से विक्षिप्त बेट पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना नैनोली गांव में शनिवार रात की है। पुलिस के मुताबिक गोपुली देवी (60) पत्नी लीलाधर अपने 32 वर्षीय बेटे गोकुल चंद्र भट्ट के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि दोनों में आपसी कलह हुई थी।
जानकारी अनुसार शनिवार रात मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया था। इसके बाद महिला का घर में शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने संभावना जताई है कि गोकुल ने ही अपनी मां का कत्ल किया है। वारदात के बाद से वह फरार भी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार बेटे की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का चल सकेगा।

Advertisement bjp-ad 25

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp
Advertisement
Tags :
×