mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अरुण रौतेला का निधन  व्यापारियों ने जताया शोक

अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अरुण रौतेला का निधन, व्यापारियों ने जताया शोक

09:24 AM Dec 19, 2024 IST | editor1
Advertisement
Advertisement bjp-ad 25

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेता खीम सिंह मोहन सिंह फर्म के मालिक अरुण रौतेला का आकस्मिक निधन हो गया है।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

उनके परिचितों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे।
बीते रोज 18 दिसंबर को उनका निधन उनके निवास स्थान शिव भवन चौघानपाटा अल्मोड़ा में हुआ।
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि प्रातः 10:30 बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान शिव भवन से विश्वनाथ घाट को प्रस्थान करेगी, उनके अचानक इस तरह चले जाने से पूरा नगर शोक ग्रस्त है।
उन्होंने कहा कि "इस दुख की घड़ी में अल्मोड़ा जिला व्यापार मंडल परिवार नगर व्यापार मंडल परिवार और समस्त व्यापारी और सामाजिक संगठन शोक व्यक्त करते हैं
और भगवान से यही कामना करते है कि इस दुख को सहने की क्षमता उनके परिवारजनों को प्रदान करे।"

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×