mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी खाई में गिरी  5जवान शहीद  3 की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 5जवान शहीद, 3 की तलाश जारी

08:26 PM Dec 26, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मंगलवार शाम को एक दुखद हादसा हुआ। यहां एक सेना की गाड़ी, जिसमें 18 जवान सवार थे, 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 10 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। साथ ही, 3 जवान अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। हालांकि, सेना की ओर से अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ था।

Advertisement bjp-ad 25


यह घटना पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र के बलनोई इलाके में एलओसी के पास हुई। हादसे के बाद, सेना ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, 11 मराठा रेजिमेंट का वाहन सेना के 18 जवानों को लेकर पुंछ में एलओसी की ओर जा रहा था। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, 11 एमएलआई की क्विक रेस्पांस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp


सेना के व्हाइट नाइट कोर ने इस हादसे के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने शहीद जवानों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इसके साथ ही, बचाव अभियान भी जारी है। घायल जवानों का इलाज जारी है। लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार, सेना कमांडर एनसी और ध्रुव कमान ने शहीद जवानों की शहादत पर शोक प्रकट किया है।

Advertisement


कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, "पुंछ, जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिरने से कई जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। हम सब शहीद हुए जवानों और उनके परिवारों के सदैव ऋणी रहेंगे। भावभीनी श्रद्धांजलि।"

Advertisement

Advertisement
×