अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

स्मैक तस्करों की बर्बरता: युवक पर हमला, मोबाइल-बाइक तोड़ी, जबरन खिलाया गोबर

03:16 PM Mar 31, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Oplus_131072
Advertisement
Advertisement

नानकमत्ता में स्मैक तस्करी की मुखबिरी करने के शक में तस्करों ने एक युवक को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने उसकी बाइक और मोबाइल तोड़ दिए और क्रूरता की हदें पार करते हुए उसके मुंह में जबरन गोबर ठूंस दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, जिसके आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Advertisement

ग्राम देवकली ठेरा निवासी सोनू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पहले स्मैक का नशा करता था, लेकिन अब इसे पूरी तरह छोड़ चुका है। नशा छोड़ने के बाद तस्करों को संदेह होने लगा कि वह पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहा है। इसी शक के चलते शनिवार को ग्राम टुकड़ी निवासी जस्सी और ग्राम गिद्धौर निवासी लाली के कहने पर ग्राम टुकड़ी निवासी छेगी और ग्राम बिचवा निवासी बिंदर ने उसे घेर लिया। उन्होंने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और बुरी तरह पीटा।

Advertisement

हमलावरों ने सोनू की बाइक और मोबाइल को भी तोड़ दिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। इसके बाद उन्होंने अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके मुंह में गोबर ठूंस दिया। किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर सोनू ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और न्याय की मांग की।

Advertisement

थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 117, 324, 351 (2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article