For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
रानीखेत  दीप भगत बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष  भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर व्यक्त की खुशी

रानीखेत- दीप भगत बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष, भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर व्यक्त की खुशी

07:37 PM Dec 29, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

रानीखेत: भाजपा प्रांतीय संगठन द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ता दीप भगत को रानीखेत जनपद का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस मौके पर रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम आयोजित कर नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीप भगत का स्वागत किया और मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी जाहिर की।

Advertisement


कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीप भगत के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वक्ताओं ने यह भी उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन और अधिक प्रभावी होगा।

Advertisement


दीप भगत ने प्रांतीय संगठन के प्रति जताया आभार
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय संगठन का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक बेहतरीन निर्णय बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपकर संगठन ने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।

Advertisement


इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, महामंत्री उमेश पंत, रोहित शर्मा, नवल पांडे, मदन कुवार्बी, प्रकाश नेगी, हर्ष पंत, दर्शन महरा, शीला अधिकारी सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Tags :