mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
नैनीताल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी  ठंड में हुआ इजाफा

नैनीताल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, ठंड में हुआ इजाफा

03:51 PM Dec 09, 2024 IST | editor1
Advertisement

नैनीताल में सुबह और दोपहर की बर्फबारी के साथ ठंड बढ़ी, पर्यटक उमड़े
नैनीताल की ऊंची पहाड़ियों, नैना पीक, स्नो व्यू और टिफिन टॉप में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। सुबह से ही मौसम खराब था, और सुबह के समय हल्की बर्फबारी देखी गई। दोपहर करीब 1:30 बजे फिर से बर्फ गिरनी शुरू हुई, जो कुछ देर तक जारी रही। इसके बाद हल्की बारिश और बरमाले(छोटे ओले)गिरने का सिलसिला दिनभर चलता रहा

Advertisement bjp-ad 25


पर्यटन स्थलों पर इस अप्रत्याशित बर्फबारी का आनंद लेने के लिए आसपास के क्षेत्रों से लोग उमड़ पड़े। ठंड बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों ने अलाव का सहारा लिया। बर्फबारी ने न केवल ठंड का असर बढ़ाया, बल्कि पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा किया।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp


निचले इलाकों में हल्की ओलावृष्टि और बारिश दर्ज की गई, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का अहसास हो रहा है। बर्फबारी और खराब मौसम के चलते पूरे दिन नैनीताल की वादियां सर्द और मनोरम बनी हुई है,वही जनजीवन अस्त—व्यस्त हो गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×