For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
जायसवाल ने किया करिश्माई कारनामा  t20i के इतिहास में पहली गेंद पर बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

जायसवाल ने किया करिश्माई कारनामा, T20I के इतिहास में पहली गेंद पर बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

09:02 AM Jul 15, 2024 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में यशस्वी जायसवाल ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ।

Advertisement

Advertisement

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। लेकिन यह गेंद नो बॉल थी। इसके बाद पहली लीगल डिलीवरी, जो फ्री हिट थी, उस पर भी जायसवाल ने छक्का जड़ा। इस तरह से यशस्वी जायसवाल T20I मैच की पहली लीगल डिलीवरी पर 13 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 12 रन तो छक्के से बनाए और एक रन नो बॉल का जुड़ा।

Advertisement

2 छक्के जड़ने के बाद यशस्वी जायसवाल ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही आउट हो गए। हालांकि, पिछले मैच में उन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला था।

Advertisement

बता दें, यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए साल 2023 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में नेपाल के खिलाफ शतक भी लगाया था। उन्होंने अब तक 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 643 रन बनाए हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

पांचवें टी20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन

  • शुभमन गिल (कप्तान)
  • यशस्वी जायसवाल
  • अभिषेक शर्मा
  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  • रियान पराग
  • रिंकू सिंह
  • शिवम दुबे
  • वाशिंगटन सुंदर
  • रवि बिश्नोई
  • तुषार देशपांडे
  • मुकेश कुमार

जायसवाल के इस रिकॉर्ड ने साबित कर दिया है कि वे T20I क्रिकेट में एक बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं। उनका यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा आत्मविश्वास बढ़ाने वाला पल है।

Advertisement