For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
संसद के धक्का मुक्की कांड में खड़गे के साथ बदसलूकी  कांग्रेस ने बीजेपी पर केस दर्ज कराया

संसद के धक्का-मुक्की कांड में खड़गे के साथ बदसलूकी: कांग्रेस ने बीजेपी पर केस दर्ज कराया

09:32 PM Dec 20, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement


संसद में धक्का-मुक्की के मामले में अब कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी और राजीव शुक्ला ने भाजपा के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है। इन नेताओं का आरोप है कि संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ भाजपा सांसदों ने बदसलूकी की।

Advertisement

इससे पहले भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी पर केस दर्ज कराया। अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा, "गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है। राहुल गांधी का संसद में रवैया दर्शाता है कि उन्हें नियम-कानून की परवाह नहीं है।"

Advertisement

गुरुवार को संसद में अंबेडकर विवाद को लेकर भारी हंगामा हुआ। भाजपा और विपक्षी सांसदों के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की की घटना सामने आई। ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सारंगी इस दौरान चोटिल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिर गया।

Advertisement

नागालैंड से भाजपा सांसद एस. फांगनोन कोन्याक ने भी राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उनके पास आकर खड़े हो गए, जिससे वह असहज महसूस करने लगीं। कोन्याक ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल ने उन्हें धमकी दी।

इस विवाद की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान से हुई। 17 दिसंबर को राज्यसभा में शाह ने बी.आर. अंबेडकर पर टिप्पणी की, जिस पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया। गुरुवार को कांग्रेस ने संसद परिसर में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नीले कपड़े पहनकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Advertisement

Advertisement
Tags :