For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
जानिए आखिरकार राम रहीम ने क्यों मांगी 20 दिन की पैरोल  हरियाणा चुनाव से पहले आएंगे बाहर

जानिए आखिरकार राम रहीम ने क्यों मांगी 20 दिन की पैरोल? हरियाणा चुनाव से पहले आएंगे बाहर

01:27 PM Sep 30, 2024 IST | editor1
Advertisement

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाने वाले हैं। इसी बीच अपने दो शिष्यों के साथ रेप के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे हैं डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने 20 दिन की पैरोल मांगी है। इससे पहले 13 अगस्त को 21 दिन की छुट्टी पर उन्हें रिहा किया गया था।

Advertisement

Advertisement

वह फिलहाल 2 सितंबर को रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। राम रहीम पर चुनावों में एक खास तरीके से वोट देने के लिए प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया जाता रहा है।

Advertisement

आपको बता दे की 2017 में 20 साल की सजा सुनाए जाने के बाद डेरा प्रमुख 10 बार पेरोल पर छुट्टी से बाहर आ चुके हैं। इस दौरान 255 यानि करीब 8 महीने से ज्यादा का समय जेल से बाहर बिता चुके हैं। उनके पैरोंल और छुट्टी की टाइमिंग हरियाणा और पड़ोसी राज्य में चुनाव के साथ हमेशा ही मेल खाती है।

Advertisement

इस मामले से जुड़े अधिकारी का कहना है कि राम रहीम के पैरोल की अर्जी चुनाव आयोग को भेज दी गई है। अप्रैल 2019 में राज्य को भेजेगा चुनाव आयोग के संदेश के अनुसार पैरोल अत्यंत आपातकालीन मामलों में दी जानी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि दोषी चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि में शामिल न हो।

सियासी जानकारों का कहना है कि सिरसा स्थित संप्रदाय के विवादास्पद प्रमुख के आदेशों का पालन करने को देखते हुए डेरा प्रमुख चुनावी मौसम में प्रासंगिक बने हुए हैं। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के राजनीति विज्ञानी प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने कहा कि विभिन्न विचारधारा के राजनेता चुनावों के दौरान उनका आशीर्वाद लेने के लिए जाने जाते हैं।

डेरा प्रवक्ता ने कहा कि चूंकि राम रहीम एक कैलेंडर वर्ष में 91 दिनों की अस्थायी रिहाई के हकदार हैं, इसलिए 20 दिन की पैरोल के लिए उनका अनुरोध कानून के अनुसार है। प्रवक्ता ने कहा, "उन्होंने 50 दिन की पैरोल और 21 दिन की फरलो ली है। इसलिए वे कैलेंडर वर्ष में 20 दिन की पैरोल के हकदार हैं। चूंकि वर्ष समाप्त होने वाला है, इसलिए उन्हें 20 दिन की पैरोल लेनी होगी, अन्यथा यह समाप्त हो जाएगी।"

Advertisement