For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
केदारनाथ उपचुनाव  कांग्रेस ने मनोज रावत को बनाया प्रत्याशी

केदारनाथ उपचुनाव: कांग्रेस ने मनोज रावत को बनाया प्रत्याशी

03:47 PM Oct 27, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

देहरादून: आगामी केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी का नाम तय कर लिया है। कांग्रेस हाई कमान ने पूर्व विधायक मनोज रावत को केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।

Advertisement


वरिष्ठ नेता मनोज रावत लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, और उपचुनाव में उनके नाम की चर्चा भी काफी समय से चल रही थी। पार्टी पर्यवेक्षकों ने केदारनाथ सीट के लिए कई संभावित नामों का सर्वे किया था और इसके बाद संभावित नामों का पैनल कांग्रेस हाई कमान को भेजा गया था। जिसके बाद हाई कमान ने मनोज रावत के नाम पर अपनी मुहर लगा दी।

Advertisement


केदारनाथ विधानसभा के लिए उपचुनाव 20 नवंबर को होगा। भाजपा विधायक शैला रानी नौटियाल के निधन के बाद से यह सीट खाली हो गई थी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए रावत पर भरोसा जता रही है।पूर्व विधायक मनोज रावत को टिकट मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है, और वे चुनाव में रावत के समर्थन में जुट गए हैं।

Advertisement

Advertisement