For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा हल्द्वानी एनएच पर में रात को वाहनों की आवाजाही की मियाद फिर बढ़ी  अब 8 नवंबर तक इस समय नही चल सकेंगे वाहन

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर में रात को वाहनों की आवाजाही की मियाद फिर बढ़ी, अब 8 नवंबर तक इस समय नही चल सकेंगे वाहन

10:40 PM Oct 29, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में क्वारब में डेंजर जोन से गिर रहे मलबे और पत्थर के चलते प्रशासन ने रात को वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध की मियाद फिर से बढ़ा दी है। नए अपडेट के अनुसार अब 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक इस मार्ग पर किसी भी प्रकार का वाहनों की आवाजाही नही हो सकेगी।

Advertisement


एनएच के अधिकारियों के अनुसार रात में यातायात रोक दिया जांएगा और रात को पहाड़ी की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।बताते चले कि पिछले 2 महीने से भी ज्यादा समय से क्वारब में पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर और मलबे से रोड का काफी हिस्सा धंस चुका है और रोड की चौड़ाई भी कम हो रही है।इसको देखते हुए प्रशासने 15 अक्टूबर से रात के समय वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया था।

Advertisement


क्वारब की यह पहाड़ी बीते दो महीनों से राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। यहां लगातार पत्थर गिरने से मार्ग बंद हो जाता है, जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले 15 से 21 अक्तूबर तक रात 8 से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था, जो बाद में 29 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया।

Advertisement


अब, प्रशासन ने इसे 8 नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस बार समय में कुछ बदलाव किया गया है। अब एनएच रात 9 बजे बंद होगा और सुबह 6 बजे खुल जाएगा। एनएच अधिकारियों के अनुसार, रात के समय पहाड़ी को काटने का कार्य किया जाएगा ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

Advertisement
Advertisement