For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
रेपिस्ट की अब खैर नहीं  संभल जाओ  डॉक्टर्स ने तैयार किया है एंटी रेप डिवाइस  महिलाएं कर पाएंगी अपनी रक्षा

रेपिस्ट की अब खैर नहीं, संभल जाओ, डॉक्टर्स ने तैयार किया है एंटी रेप डिवाइस, महिलाएं कर पाएंगी अपनी रक्षा

12:38 PM Sep 02, 2024 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement

अभी कुछ दिन पहले ही कोलकाता में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का मामला सामने आया था। इसके बाद दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत देश के कई राज्यों में रेप के मामले सामने आए हैं।

Advertisement

Advertisement

जिसको देखते हुए डॉक्टर ने एक बेहतरीन उपाय निकाला है। उन्होंने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जिससे अब बलात्कारियों की खैर नहीं होगी। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, एंटी-रेप डिवाइस बनाने वाली शख्स का नाम सॉनेट एहलर्स है। वह अफ़्रीका में रहती है। हालाँकि, डॉ. सॉनेट एहलर्स ने सालों तक इस बारे में रिसर्च करने के बाद ही इस डिवाइस को बनाया है। जब उनके पास एक रेप पीड़िता का मामला आया तो वह उसकी हालत देखकर दंग रह गईं।

Advertisement


जिसके बाद से डॉ. सॉनेट एहलर्स ने यह डिवाइस बनाने के बारे में सोचा सॉनेट एहलर्स के मुताबिक, इस डिवाइस से दर्द होता है, जब यह कंडोम फंस जाएगा तो आरोपी न तो पेशाब कर पाएगा और न ही चल पाएगा।

Advertisement

अगर वह इसे हटाने की कोशिश भी करेगा तो कंडोम बुरी तरह चिपक जाएगा। हालांकि यह डिवाइस उस व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट्स को कुछ अधिक नुकसान तो नही पहुंचाएगी, लेकिन उसे कुछ दिनों तक बहुत दर्द महसूस होगा। इस तरह महिलाएं दुष्कर्म से अपनी रक्षा कर सकेंगी। इसलिए इस डिवाइस को एंटी रेप डिवाइस भी कहा जा रहा है।

Advertisement