अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

रानीखेत के शिक्षक दीपक व विनिता को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार, समर्पण, मेहनत और नवाचार है दोनों का मूलमंत्र

09:08 PM Mar 24, 2025 IST | editor1
featuredImage featuredImage
Advertisement

दीपक बिष्ट राइका शेर में रसायन विज्ञान प्रवक्ता व डा.विनीता खाती राउमावि गाडी में है सहायक अध्यापिका

Advertisement

रानीखेत। रानीखेत तहसील के विकासखंड ताड़ीखेत क्षेत्रांतर्गत राइका शेर के रसायन विज्ञान प्रवक्ता दीपक चंद्र बिष्ट व राउमावि गाडी की सहायक अध्यापिका डा. विनीता खाती सहित दो शिक्षकों का चयन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए हुआ है। शिक्षको की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। वहीं बीईओ ताड़ीखेत हरेंद्र साह, ब्लाक क्रीडा समन्वयक डा. शिवराज बिष्ट, बीआरसी राम सिंह जनी, राशिस जनपद कार्यकारिणी ने प्रसन्नता व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, शिक्षक दीपक यह पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सर्वोच्च सम्मान शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चयनित कुल 16 शिक्षकों में से दो शिक्षक रानीखेत तहसील क्षेत्रांतर्गत विख ताड़ीखेत से चुने गए है।

Advertisement

बच्चों की समझ के लिए विषय‌ को रुचिकर बनाना दीपक का जुनून

राइका शेर में रसायन विज्ञान प्रवक्ता दीपक चन्द्र बिष्ट पूर्ण रुचि के साथ बच्चों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं और उनके सामुदायिक सहयोग से विद्यालय ने विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यालयी कई छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। रानीखेत तहसील के उपराड़ी ग्राम निवासी शिक्षक दीपक ने बताया कि उनकी प्रथम नियुक्ति 2013 में अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लाक अंतर्गत महरगांव में नियुक्ती के बाद 2016 में उनका तबादला राइका शेर में हुआ। वर्ष 2022 में प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके द्वारा सामुहिक सहयोग से विद्यालय के कायाकल्प व छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु लगातार कार्य किए जा रहे है। उनके दिशा निर्देशन में पिछले तीन वर्षों में विद्यालयी छात्र-छात्राओं द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया। वे स्वयं राज्य व राष्ट्रीय सेमिनार की कई गोष्ठियों में प्रतिभाग कर चुके हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक मेले व रामलीला आदि में भी वे सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही उनके द्वारा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन हेतु विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं में शैक्षिक अभिलेख भी लिखे जाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें जिला शिक्षा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति व संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत द्वारा पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बताया उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव के राप्रावि से, 12वीं तक राइका कुनलाखेत व उच्च शिक्षा राजकीय पीजी रानीखेत से हुई है। पिता नवीन चंद्र बिष्ट उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत है तथा माता लक्ष्मी देवी गृहिणी है। अपनी सफलता का श्रेय वे ईष्टदेव व माता-पिता के साथ ही अपनी मेहनत, ईमानदारी, कार्य के प्रति समर्पण व विद्यालय सहकर्मियों को देते है।

Advertisement

शिक्षा में नवाचार के प्रयोग की उस्ताद हैं विनीता

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चयनित राउमावि गाड़ी की शिक्षिका डा.विनीता खाती रचनात्मक और नवाचारी शिक्षण शैली के लिए जानी जाती हैं। वे पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाने के साथ ही बाल स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देती हैं। उनके अनुकरणीय योगदान को देखते हुए उनका इस पुरस्कार के लिए उनका चयन हुआ है।
शिक्षिका डा.विनीता ने शिक्षा के क्षेत्र में गणित जैसे जटिल विषयों को बच्चों तक रुचि पूर्ण ढंग से संप्रेषित करने हेतु प्रत्येक पाठ पर आधारित कविताओं की रचना की है। जिसे बच्चे रुचि पूर्ण, खेल-खेल व कविताओं के द्वारा याद कर सकें और गणित, विज्ञान जैसे विषयों को समझ सकें। इसके लिए उन्होंने गणित विज्ञान बाल वाटिका का निर्माण तथा बच्चों की कौशलता अभिवृद्धि हेतु एक मिनी लाइब्रेरी का निर्माण किया है ,जिसमें बच्चों द्वारा स्वयं छोटी-छोटी मिनी पुस्तकों का निर्माण किया जाता है।
संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु विद्यालय में प्रत्येक त्यौहार को मनाने के साथ ही पर्यावरण शिक्षा, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा शारीरिक स्वास्थ्य हेतु विद्यालय में प्रतिदिन योगा कराया जाता है। वहीं खेलकूद तथा योग प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों द्वारा राज्य स्तर तक प्रतिभाग किया गया हैं।उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर 2017 में उन्हें राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, स्वतंत्रता स्वतंत्रता के अवसर पर 2018 में जिलाधिकारी ईवा आशीष द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, 2019 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रानीखेत में तत्कालीन कैंट सीईओ सुश्री ज्योति कपूर द्वारा व बालिका शिक्षा हेतु बीईओ गीतिका जोशी द्वारा पुरस्कृत किया गया। डीएम नितिन भदौरिया द्वारा 2019 में विद्यालय सौंदर्यीकरण हेतु प्रशस्ति पत्र, 2023 में मिशन शिक्षण संवाद द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक उन्नयन गोष्ठी में अनमोल शिक्षक रत्न पुरस्कार, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्य व शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Ranikhet teachers Deepak and Vinita will receive the Shailesh Matiyani Award
Advertisement