For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
सड़क सुविधा से वंचित चम्पावत के गागर गांव के वाशिंदे  सरकार पर अनदेखी का आरोप  सड़क निर्माण के लिए दशरथ माँझी बनने को तैयार

सड़क सुविधा से वंचित चम्पावत के गागर गांव के वाशिंदे, सरकार पर अनदेखी का आरोप, सड़क निर्माण के लिए दशरथ माँझी बनने को तैयार

09:52 PM Jan 06, 2025 IST | editor1
Advertisement

अब अनुसूचित बस्ती खोला व तोली के लोगों ने खोला मोर्चा,सड़क नहीं बनने पर करेंगे चुनाव बहिष्कार, कहा सरकार नहीं बनायेगी तो मजबूरन ग्रामीग खुद शुरू करेंगे सड़क कटान

चम्पावत :: पाटी-ब्लाक के दूरस्थ ग्राम पंचायत गागर के अनुसूचित बस्ती खोला व ग्राम पंचायत चौड़ागूठ के तोक तोली आज भी सड़क से वंचित है। इस कारण लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। बीते रविवार को दोनों तोकों के ग्रामीणों ने अनुसूचित बस्ती खोला में बैठक आयोजित की ग्रामीणों ने कहा लंबे समय से वह सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें सड़क से नहीं जोड़ा गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर सरकार रोड नहीं बनाती है तो वह इस बार चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव बहिष्कार तो वह करेंगे ही बल्कि दो माह तक सड़क नहीं बनने पर ग्रामीण खुद श्रमदान कर सड़क बनाने का कार्य भी शुरू करेंगे। इस पर ग्रामीणों जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज दिया है।ग्रामीणों ने कहा कि सरकार हर जिले से हैली सेवा शुरू कर रही है। लेकिन उन्हें आज भी 3 किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है।खोला तोक में 26 परिवारों की 250से अधिक आबादी निवास करती है, 90 से अधिक यहां वोटर हैं। तोली में 25 परिवारों 250 से अधिक आबादी रहती है। सड़क नहीं होने से तोली तोक से 9 परिवार पलायन कर चुके हैं। तोली तोक में अभी 60के करीब वोटर रहते हैं।

Advertisement

घायल युवक को दो बार डोली से ले जाना पड़ा

ग्रामीण महेश राम पुत्र पानी राम ने बताया कि बीते दिनों वह रास्ते से गिरकर घायल हो गये थे। जिसपर उन्हें दो बार हल्द्वानी दिखाने को जाना पड़ा। दोनों बार उन्हें डोली से ही सड़क तक डोली से लाया और ले जाया गया।

Advertisement

तोली तोक में यह रहे मौजूद - मदन सिंह बिष्ट , महेन्द्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, राकेश सिंह बिष्ट, नवल बिष्ट, कमल बिष्ट अमित बिष्ट, गणेश सिंह बिष्ट, निशा बिष्ट, पूजा बिष्ट, संगीता बिष्ट, सरली देवी, भगवती देवी, बागली देवी, मीना देवी, उमा देवी , हेमा देवी, पन्नूली देवी, तरी देवी एवम् इत्यादि

Advertisement

खोला तोक में यह रहे मौजूद - नवीन राम , शंकर राम, रणजीत राम , महेश राम, पान राम, घनश्याम राम , सूरज राम, राजू राम,दिवान राम,मदन राम बसंत राम, हेमन राम हरीश राम , मनोज राम ,दीपक राम गोकुल राम, सूरज राम, प्रकाश राम , गोकुल राम, दलीप राम , प्रकाश भट्ट , रवीना देवी , भावना देवी , हेमा देवी , मुनि देवी, पुष्पा देवी, पानूली देवी ,कमला देवी,रेखा देवी , इंद्रा देवी, देवकी देवी इत्यादि।

Advertisement
Advertisement
Tags :