For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
संवेदना और संघर्ष की आवाज पंकज बिष्ट को मिलेगा विद्यासागर स्मृति सम्मान

संवेदना और संघर्ष की आवाज पंकज बिष्ट को मिलेगा विद्यासागर स्मृति सम्मान

08:44 AM Sep 28, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

देहरादून। इस बार का विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान 2024 वरिष्ठ लेखक और पत्रकार पंकज बिष्ट को दिया जाएगा।साहित्य की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके पंकज बिष्ट को आज एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि और पत्रकार इब्बार रब्बी होंगे।

Advertisement jai-shree-college


विद्यासागर स्मृति सम्मान पुरस्कार साहित्यकार विद्यासागर नौटियाल की संवेदना, सामाजिक संघर्ष और संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है।

Advertisement


सेव हिमालय मूवमेंट के समीर रतूड़ी ने बताया कि यह कार्यक्रम 29 सितंबर 2024 को सुबह 11 बजे प्रेस क्लब, देहरादून में होगा। इसे सेव हिमालय मूवमेंट और संवेदना संस्था मिलकर आयोजित कर रही है।
इससे पहले यह सम्मान सुभाष पंत (2021), स्व. शेखर जोशी (2022) और डॉ. शोभा राम शर्मा (2023) को मिल चुका है। इस बार चयन प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब हर साहित्यकार ने दो-दो अन्य साहित्यकारों के नाम दिए हैं, और फिर चयन समिति ने उन नामों पर चर्चा करने के बाद वरिष्ठ साहित्यकार पंकज बिष्ट का नाम इस फाइनल किया।

Advertisement


पंकज बिष्ट का प्रमुख काम उनके उपन्यास "उस चिड़िया का नाम" पर आधारित है, जो उत्तराखंड की कहानियों को बखूबी बयां करता है। चयन समिति में सुभाष पंत, हम्माद फारुकी, धीरेन्द्र नाथ तिवारी, जितेंद्र भारती और राजेश पाल जैसे वरिष्ठ लेखक शामिल थे।

Advertisement

Advertisement