mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
गंगोत्री धाम में कड़ाके की ठंड  भागीरथी आंशिक रूप से जमी  पानी की पाइपलाइनें फटीं

गंगोत्री धाम में कड़ाके की ठंड, भागीरथी आंशिक रूप से जमी, पानी की पाइपलाइनें फटीं

12:30 PM Dec 19, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

उत्तरकाशी ज़िले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान -10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी आंशिक रूप से जम गई है। धाम और हर्षिल घाटी में पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। लोहे की पाइपलाइनें फटने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।

Advertisement bjp-ad 25

गंगोत्री धाम में पिछले कुछ दिनों से बारिश या बर्फबारी नहीं हुई है, फिर भी न्यूनतम तापमान -1 से -10 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच रहा है। हर्षिल घाटी में दिन का तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस रहता है, जो शाम 4 बजे के बाद गिरकर -1 से -8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

धराली निवासियों संजय रावत, दुर्गेश पंवार और मंजुल पंवार ने बताया कि तापमान में भारी गिरावट के कारण पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। कई जगहों पर लोहे की पाइपलाइनें फट गई हैं। रबर के पाइप लगाए जा रहे हैं, लेकिन रात में तापमान गिरने पर वे भी फट जा रहे हैं। गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी में बर्फ जमने लगी है और पानी का बहाव बहुत कम हो गया है। मंदिर समिति के कर्मचारियों का कहना है कि पानी के स्रोत जम गए हैं, इसलिए नदी से पानी लाकर या बर्फ पिघलाकर काम चलाना पड़ रहा है।

Advertisement

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि गंगोत्री धाम और हर्षिल में जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Advertisement

Advertisement
Tags :
×