For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव  मामले की जांच में जुटी पुलिस

यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

02:24 PM Oct 11, 2024 IST | editor1
Advertisement

पिथौरागढ़ जिले के एंचोली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक मजदूरी का काम करता था। मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement ssm

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह गुरना मंदिर के पास स्थित मसान बाबा मंदिर के सामने पेड़ पर एक युवक के शव के लटके होने की सूचना मिली। जिस पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।

Advertisement

Advertisement

वही पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया। मृतक युवक की शिनाख्त 28 वर्षीय मुकेश निषाद पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी ग्राम घरकुआं, थाना नगला सिंधी, जिला फिरोजाबाद आगरा यूपी के रूप में हुई है। वर्तमान समय में युवक यहां मजदूरी करता था, जो डॉट पुलिया के पास रहता था।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक का शव पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक के परिजनों आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जिसके बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement