अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

लक्ष्मेश्वर से गैस गोदाम हटाने पर होगा आंदोलन, पार्षद भूपेंद्र जोशी ने दी चेतावनी

09:37 PM Apr 01, 2025 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

अल्मोड़ा: पनियाउडियार वार्ड के पार्षद भूपेंद्र जोशी ने लक्ष्मेश्वर स्थित गैस गोदाम को यथावत बनाए रखने की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि अगर गैस गोदाम को यहां से हटाया गया तो वह अल्मोड़ा नगर निगम के पार्षदों और स्थानीय जनता को साथ लेकर आंदोलन करेंगे।

Advertisement

लोगों को होगी भारी परेशानी
अपने बयान में पार्षद भूपेंद्र जोशी ने कहा कि दशकों से यह गैस गोदाम पाण्डेखोला, लक्ष्मेश्वर, कर्नाटकखोला, लोअर माल रोड, रानीधारा, एनटीडी, जाखनदेवी समेत अल्मोड़ा के अधिकांश इलाकों के उपभोक्ताओं को सुविधा दे रहा है। अगर इसे यहां से हटाया गया, तो हजारों लोगों को असुविधा होगी।

Advertisement

धारानौला गैस गोदाम का उदाहरण दिया
पार्षद ने धारानौला गैस गोदाम का जिक्र करते हुए कहा कि धारानौला में गैस ऑफिस तो बना दिया गया, लेकिन गोदाम विश्वनाथ के पास स्थित है। इसके कारण धारानौला गैस सर्विस से जुड़े उपभोक्ताओं को बख गांव जाना पड़ता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

Advertisement

आर-पार की लड़ाई की चेतावनी
पार्षद जोशी ने कहा कि अगर लक्ष्मेश्वर के गैस गोदाम को अन्यत्र शिफ्ट किया गया, तो वह क्षेत्रीय जनता के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे।उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में गैस गोदाम को लक्ष्मेश्वर से शिफ्ट नही होने दिया जाएंगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Next Article