mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अनोखी है यह महिला  पहले बच्चे को जन्म देकर बनी मां  दूसरे बच्चे के बाद बाप  अनोखी है कहानी   जानिए

अनोखी है यह महिला, पहले बच्चे को जन्म देकर बनी मां, दूसरे बच्चे के बाद बाप, अनोखी है कहानी , जानिए

11:36 AM Jan 08, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

चीन की एक महिला सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में है। होगी भी क्यों नहीं आखिरकार माजरा ही कुछ ऐसा है। इस महिला के दो बेटे हैं, लेकिन एक उसे मां कहता है, दूसरा बेटा पापा कहकर बुलाता है।

Advertisement bjp-ad 25


यह बात जानकर आपको हैरानी होगी कि लियु नाम की इस महिला में दो-दो प्रजनन प्रणालियां हैं।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp


साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मामला दक्षिण-पश्चिमी चीन के बिशन काउंटी (जिला) का है, जहां के एक छोटे से गांव की रहने वाली लियु की जिंदगी ने 18 साल की उम्र में तब विचित्र मोड़ ले लिया, जब शादी के बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।

Advertisement


बेटे के जन्म के बाद महिला के शरीर में अचानक हार्मोनल डिसबैलेंस हुआ और एंड्रोजनिक हार्मोन तेजी से बढ़ने लगा। आप यकीन नहीं करेंगे, धीरे-धीरे लियु की दाढ़ी मर्दों जैसी बढ़ने लगी, और फिर वो हुआ जिसके बारे में शायद आप सोच भी नहीं सकते। लियु के शरीर में पुरुष प्रजनन अंगों का विकास होने लगा।

Advertisement

छाती सामान्य हो गई।।इन वजहों से लियु के पति तांग ने उन्हें तलाक दे दिया।


इसके बाद लियु दूसरे जिले में जाकर बस गईं और एक पुरुष की तरह जिंदगी जीने लगी। यहां वह एक जूता फैक्ट्री में काम करती थीं। इसी दौरान झोउ नाम की एक महिला से उन्हें प्यार हो गया।

लेकिन आधिकारिक तौर पर लियु की पहचान अभी भी एक महिला के रूप में ही थी। चूंकि, चीन में समलैंगिक विवाह गैरकानूनी है, इसलिए लियु और झोउ की शादी संभव नहीं थी।


हालांकि, लियु ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। उन्होंने पहले पति से परेशान होकर यह कहकर झोउ से शादी करने के लिए मनाया कि इससे उनके विवाह को मान्यता भी मिल जाएगी और बदले में वह उनके बेटे के पालन पोषण के खर्चे में उसे सहयोग करेंगी।


कुछ सालों तक लियु के साथ रहने के बाद झोउ प्रेग्नेंट हुई और एक बेटे को जन्म दिया। अब लियु के दो बेटे हैं। लेकिन एक उन्हें मां कहकर बुलाता है, तो दूसरा पापा कहता है।


59 वर्षीय लियु ने महंगे ट्रीटमेंट की वजह से अभी तक ट्रांसजेंडर सर्जरी नहीं कराई है। पहचान पत्र में वह अभी भी एक महिला ही हैं। लियु का मामला बेहद दुर्लभ और चौंका देने वाला है। चिकित्सा जगत में इसे ओवोटेस्टिकुलर डिसऑर्डर कहा जाता है. इस स्थिति में इंसान के शरीर में दोनों प्रकार के प्रजनन अंग होते हैं।

Advertisement
Tags :
×