हर जरूरी खबर

mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा के स्याल्दे में गुलदार का जबरदस्त आतंक  छह लोगों पर किया हमला  दहशत का माहौल

अल्मोड़ा के स्याल्दे में गुलदार का जबरदस्त आतंक, छह लोगों पर किया हमला, दहशत का माहौल

11:17 AM Jan 06, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

अल्मोड़ा। गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं के रहा है।वहीं रविवार को अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे के बरंगल गांव में गुलदार ने सिलसिलेवार हमलों में छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए देघाट ले जाया गया। बताया जा रहा है वह गंभीर है।

Advertisement


जानकारी के अनुसार पहला हमला सुबह के समय हुआ, जब सड़क निर्माण कार्य कर रहे नेपाली मजदूरों पर गुलदार ने हमला बोल दिया। जिसके बाद घायल मजदूरों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जिसके कुछ ही देर के बाद गुलदार ने बरंगल गांव में तीन और लोगों पर हमला किया जिससे वह घायल हो गए।

Advertisement
Advertisement

जिससे क्षेत्र में भय का माहौल था, कि गुलदार ने एक किशोर को भी अपना शिकार बना लिया।

Advertisement abhishek-joshi


किशोर को घायल होते देख ग्रामीण और अधिक डर हो गए और सभी लोग घरों में बंद हो गए। सूचना के बाद वन विभाग एक्शन मोड में आया और रेंजर उमेश पाण्डे के नेतृत्व में 22 कर्मियों की टीम गांव पहुंची और गुलदार की तलाशी करने लगे।

Advertisement


रेंजर पाण्डे ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगता गया है जिसे जल्द लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Advertisement
Tags :
×