For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अपने नशेड़ी पति से परेशान होकर महिला ने कर ली आत्महत्या

अपने नशेड़ी पति से परेशान होकर महिला ने कर ली आत्महत्या

08:03 PM Oct 14, 2024 IST | editor1
Advertisement

हरिद्वार जिले के लक्सर में महिला के आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति नशे का आदी है और उसकी हरकतों से परेशान महिला ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सोमवार 14 अक्टूबर को महिला का पति नशे में धुत था, तभी महिला ने ये कदम उठाया।वही इस घटना के बाद महिला का पति और ससुर गायब हैं।

Advertisement jai-shree-college

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र में सुल्तानपुर नगर पंचायत रविदास मंदिर के पास रहने वाले प्रदीप (पुत्र मदन) की पत्नी राखी ने सोमवार दोपहर को गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के ढाई और पांच साल के दो बच्चे हैं। महिला के बड़े बेटे ने ही पड़ोस की महिला को मां के सुसाइड करने की सूचना दी थी। मामले की जानकारी मिलते ही महिला के मायके वाले भी पहुंच गए।

Advertisement

Advertisement

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लिया। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल‌ परमार के मुताबिक 112 नंबर पर कॉल कर किसी महिला ने बताया था कि उसकी बहन ने फांसी लगा ली है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Advertisement