mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
बाइक सवार दो भाई आए ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में  मौके पर मौत

बाइक सवार दो भाई आए ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में, मौके पर मौत

03:02 PM Dec 05, 2024 IST | editor1
Advertisement

बाजपुर में मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। गुरुवार की तड़के साढ़े छह बजे केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और उसका भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। तभी मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली ने की चपेट में आ गए।

Advertisement bjp-ad 25

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

इस दौरान दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की सहायता से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

Advertisement

सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। वहीं गांव में मातम छा गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर भाग गया। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हेलमेट भी पड़ा मिला है। जिससे प्रतीक होता है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था।

Advertisement
×