अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे के आसार

03:32 PM Feb 09, 2025 IST | editor1
Advertisement

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा और हल्की ठंड बनी रहेगी। देहरादून समेत कई स्थानों पर दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Advertisement

Advertisement

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है।

Advertisement

Advertisement

देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के मैदानी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है।

शनिवार को देहरादून में सुबह से चटख धूप देखने को मिली, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का अहसास बना रहेगा।

मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि बर्फबारी और बारिश के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article