For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
महिलाओं ने पुलिस बल को राखी बांध जताया सम्मान

महिलाओं ने पुलिस बल को राखी बांध जताया सम्मान

09:47 PM Aug 19, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

पिथौरागढ़। एकल शिक्षा अभियान संगठन, गंगोलीहाट की महिलाओं ने बीते रविवार को गंगोलीहाट थाने में जाकर थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी समेत सभी स्टॉफ की कलाई पर राखी बांधी। पुलिस कर्मियों के प्रति स्नेह व सम्मान जताते हुए उन्होंने सुरक्षा को लेकर आभार व्यक्त किया।

Advertisement jai-shree-college


थानाध्यक्ष गंगोलीहाट ने इस पहल को सामाजिक सौहार्द और पुलिस-समुदाय के बीच अच्छे रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही उन्होंने मां-बहिनों के प्रति उनकी रक्षा की वचनबद्धता का एहसास दिलाया।इस मौके पर संगठन की ओर से कविता उप्रेती, हेमा पाठक, प्रेमा देवी, हेमा देवी, खष्टी उप्रेती आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement